Chaibasa News: हाटगम्हरिया : ट्रेलर ने किसान को कुचला, मुआवजे की मांग पर ढाई घंटे तक सड़क जाम
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। हाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर कुईड़ा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रेलर ने किसान को कुचल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर शव के साथ करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम किया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सोनाराम बिरुआ हुई। हादसा उस समय हुआ, जब सोनाराम अपनी भैंस को चराकरलौट रहे थे। इसी दौरान जैतगढ़ की ओर से आ रहे 12 चक्का ट्रेलर के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे सोनाराम को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनाराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी कमर टूट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: हाटहाटगम्हरिया-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर 12 चक्का वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.