Chaibasa News: हाटगम्हरिया : टोटो पलटने से चालक की मौत
चाईबासा, जुलाई 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। टोटो पलटने और उससे दब जाने से हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत हाटसाई निवासी वर्षीय 36 टेमपालिस देवगम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में टेमपालिस कुईडा गांव से टोटो से हाटगम्हरिया लौट रहा था। रास्ते में अचानक टोटो पलट गया, जिससे वह टोटो से दब गया। टोटो से दब जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर हाटगम्हरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक टीबी बीमारी से ग्रस्त था। वह घर से कम निकलता था। शनिवार को घर से निकला और एक टोटो लेकर कईडा चला गया। वापस घर आने के दौरान रास्ते में टोटो पलट गया। टोटो से दब जाने से उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.