Chaibasa News: हटाए गए टोंटो थाना प्रभारी , बिनोद पासवान बने नए थाना प्रभारी
चाईबासा, नवम्बर 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। टोंटो के थाना प्रभारी धनन्जय सिंह को बदल दिया गया है , उनकी जगह चक्रधरपुर में पदस्थापित विनोद पासवान को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने श्री पासवान को 24 घण्टे के अंदर नवपदस्थापित स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया है। टोंटो के थाना प्रभारी धनन्जय सिंह पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने इस मामले को ले कर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिख कर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की थी। झारखण्ड आंदोलनकारी मोर्चा और मानकी मुंडा संघ ने भी श्री लागुरी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: झारखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.