चाईबासा, नवम्बर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा के आयुष नायक का शुक्रवार को शहर आगमन पर स्वागत किया गया। आयुष ने संरक्षक आचार्य यशवंत कुमार के साथ चाईबासा बस स्टैंड पहुंचे। शशि रंजन एवं खेलकूद प्रमुख अनीता सामड ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने भी अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...