Chaibasa News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व पुलिस केंद्र में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह के भव्य आयोजन से पूर्व पुलिस केंद्र, चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्धारित समयानुसार सर्वप्रथम मंच पर पुलिस अधीक्षक तथा तत्पश्चात उपायुक्त का आगमन हुआ, जिसके बाद परेड में शामिल सभी प्लाटून द्वारा दोनों वरीय अधिकारियों को विधिवत सलामी दी गई। सलामी के उपरांत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात राष्ट्रगीत उपरांत उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण कर रिहर्सल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डीसी-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस परेड की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.