Chaibasa News: स्कूल बस की मांग को लेकर सारंडा में प्रदर्शन, बच्चों ने रोकीं सेल की बसें
चाईबासा, जुलाई 20 -- Chaibasa News: गुवा। नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के करमपदा के पास सोमवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूली बच्चों ने स्कूल बसों की कमी के विरोध में सेल किरीबुरू प्रबंधन की दो बसों को रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बसों में जगह नहीं मिलने से कई बच्चे रोज स्कूल नहीं जा पाते। बच्चों ने हाथों में किताबें लेकर शिक्षा के अधिकार के समर्थन में नारे लगाए। ग्रामीणों के अनुसार सीएसआर योजना के तहत करीब 15 गांवों के विद्यार्थियों के लिए केवल दो बसें संचालित हैं, जो अब पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने अतिरिक्त स्कूल बस उपलब्ध कराने या थोलकोबाद विद्यालय को आठवीं तथा करमपदा विद्यालय को दसवीं या प्लस-टू तक उत्क्रमित करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला प्रशासन, शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.