Chaibasa News: स्कूल बस की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दूसरी बार रोकी सेल की बस, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
चाईबासा, जुलाई 30 -- Chaibasa News: गुवा। नक्सल प्रभावित सारंडा के करमपदा, थोलकोबाद समेत आसपास के गांवों में स्कूल बस की समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने दूसरी बार सेल किरीबुरू प्रबंधन की स्कूल बस रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पर्याप्त बस और स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में केवल दो बसों से करीब 15 गांवों के बच्चों का आवागमन होता है। प्रत्येक बस में लगभग 80 बच्चे सफर करते हैं, जिससे क्षमता पूरी होने पर कई छात्र-छात्राएं रोज स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं। अधिकांश गांवों में हाई स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को 25 से 40 किलोमीटर दूर किरीबुरू जाना पड़ता है।ग्रामीणों ने सीएसआर के तहत एक अतिरिक्त स्कूल बस उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.