चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: गुवा । सेल गुवा अयस्क खदान के सीएमएलओ के सौजन्य से सृजन फाउंडेशन एवं सेल प्रबंधन के सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीसीए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 45 छात्र-छात्राओं के बीच बुधवार को गुवा सेल क्लब में समारोह आयोजित कर प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई।

प्रशिक्षण सामग्री वितरण इस दौरान छात्र-छात्राओं को बैग, डीसीए कंप्यूटर की पुस्तक, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक एचआर डी. सतपति, महाप्रबंधक एचआर प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट आरके बंगा, सीएसआर डीजीएम अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन एवं सृजन फाउंडेशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अत...