चाईबासा, सितम्बर 10 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा सेवा नगर निवासी संतोषी करुवा ने अपने देवर गुरुचरण करुवा के खिलाफ गुवा थाना में लिखित शिकायत देकर सेल आवास खाली कराने की मांग की है। संतोषी के अनुसार वह गुवा सेल में ठेका मजदूर हैं और सेल प्रबंधन ने उन्हें सेवा नगर स्थित सी-टाइप आवास संख्या बीसी-97 आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया है, जिसके बाद वह चार बेटियों के साथ तिरपाल लगाकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आरोप है कि उनके नाम आवंटित क्वार्टर पर देवर ने कब्जा कर रखा है और बार-बार कहने के बावजूद आवास खाली नहीं किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: क्षतिग्रस्त मकान मालिक को मुआवजा देने की मांग संतोषी ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व भी थाना में शिकायत दी थी। 2 सितंबर को दोबारा लिख...