चाईबासा, अक्टूबर 3 -- Chaibasa News: चाईबासा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर परबच्चों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दौड़ में हिस्सा लिया। प्राचार्य सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गांधी जयंती पर डीएवी ने ...