चाईबासा, अक्टूबर 30 -- Chaibasa News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन में उत्क्रमित विद्यालय, राजनगर प्रखंड के कुड़मा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएलवी भक्तू मार्डी एवं रमेश हांसदा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, यौन अपराधों से बचाव तथा कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- Purnia Ne...