चाईबासा, नवम्बर 12 -- Chaibasa News: चाईबासा। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहा...