Chaibasa News: सुरक्षा और संरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता : जीएम
चाईबासा, नवम्बर 24 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार जैन ने सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैक एवं सिग्नल के रखरखाव, यात्री सुविधाओं और कर्मचारियों की समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान जीएम ने सबसे पहले फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में कर्मचारियों ने जीएम के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। जीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.