Chaibasa News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने की मां विपत्तारिणी की पूजा
चाईबासा, जुलाई 21 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु और समस्त संकटों से रक्षा की कामना करते हुए विधिवत पूजा की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता को प्रसाद अर्पित किया और मंदिर में लाल धागा बांधकर परिवार की विपत्तियों को दूर करने की प्रार्थना की। महिलाओं ने मां विपत्तारिणी से अपने परिवार पर किसी भी प्रकार की आपदा या संकट न आने की मंगलकामना की। पूजन के उपरांत मंदिर के पुजारी ने मां विपत्तारिणी की कथा सुनाई, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। पूजा के समापन पर सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य की कामना की। मान्यता है कि मां विपत्तारिणी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.