Chaibasa News: सीए परीक्षा में सफलता पर लक्ष्य चौधरी सम्मानित
चाईबासा, अगस्त 11 -- Chaibasa News: चाईबासा।पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा की ओर से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले लक्ष्य चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्य चौधरी की अनुपस्थिति में उनके पिता संतोष चौधरी एवं दादाजी बजरंग चौधरी ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने लक्ष्य चौधरी की शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके पिता एवं दादाजी को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मेलन के सदस्यों ने लक्ष्य चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्य भविष्य में भी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से समाज एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.