Chaibasa News: सीआरपीएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली
चाईबासा, अगस्त 15 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। 174वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। इसका नेतृत्व 174 बटालियन के कमांडेंट मनोज डंग ने किया। बटालियन मुख्यालय से जवानों ने जोश और उत्साह के साथ सड़कों पर बाइक रैली निकाली, जो 174 बटालियन से शुरू होकर डीपीएल गेट से होते हुए, महुलसाई,गांधी टोला, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटा घर, एपेक्स टावर एवं बस स्टैंड चौक से होते हुए अपने गंतव्य स्थान शहीद चौक पहुंची। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा लहराकर जवानों का स्वागत किया। कई स्थानों पर स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए जवानों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मनोज डंग, कमांडेंट 174 बटालियन शांति किस्कू उप-कमां, जितेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट, अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.