Chaibasa News: सिर पर पत्थर से किया वार, महिला की मौत
चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासुहातु बांग्लासाई गांव में अज्ञात अपराधियों ने 50 वर्षीय पानी सुंडी की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पानी सुंडी घर में अकेली रह रही थी। करीब एक माह पहले बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई थी। बताया गया कि आधी रात के बाद कुछ अपराधियों ने उसे घर से बाहर निकाला और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। परिजनों ने हत्या के कारण और आरोपियों के संबंध में अनभिज्ञता जताई है। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.