चाईबासा, अक्टूबर 7 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सिन्द्रिगौरी पंचायत में जल पर्याप्तता से संबंधित अंतिम तैयारियों का राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में स्टेट टीम के एसपीएम सौरभ बाघ, प्रदान संस्था के रमेश अभिषेक एवं डीपीएम अभिषेक शामिल रहे। टीम ने पंचायत क्षेत्र में अब तक संचालित गतिविधियों और आगामी तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पंचायत की मुखिया जयश्री कुंकल एवं पंचायत सचिव सुशील सुंडी ने जल पर्याप्तता से संबंधित बैठकों एवं अब तक की गई गतिविधियों के दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत किए। टीम ने दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए पंचायत स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सिन्द्रिगौरी पंचायत में जल पर्याप्तता की तैय...