Chaibasa News: सिंदूर खेला कर महिलाओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
चाईबासा, अक्टूबर 22 -- गुवा में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई Chaibasa News: गुवा । गुवा में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की विदाई के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के आठ दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सिंदूर खेला किया। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और नम आंखों से मां को विदाई दी।गुवा के कल्याण नगर, विवेक नगर, बिरसानगर, रामनगर, कैलाश नगर, नुईया गांव स्थित रुंगटा कैंप, बेतरकिया और हिरजीहाटिंग दुर्गा पूजा पंडालों में सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ इस रस्म में भाग लिया। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.