Chaibasa News: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते 8 गिरफ्तार
चाईबासा, जुलाई 6 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिले में अवैध शराब की बिक्री, नशाखोरी और कानून-व्यवस्था पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात चाईबासा बाईपास, खप्परसाई, सिकूरसाई, टेकासाई समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित छोटे और लाइन होटलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। अभियान के दौरान टीम ने होटलों में अवैध शराब की बिक्री, नशीले पदार्थों के कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों की गहन जांच की। होटल संचालकों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई तथा उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.