चाईबासा, जुलाई 28 -- Chaibasa News: गुवा। सारंडा और लोहांचल क्षेत्र में पिछले 15 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बड़ाजामदा के मिडिल स्कूल और फुटबॉल मैदान क्षेत्र में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण कुछ घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है, जिससे लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से पुलिया और नालियों की सफाई शुरू कराई, ताकि पानी की निकासी हो सके। वहीं करमपदा, छोटानागरा और गंगदा समेत सारंडा के कई क्षेत्रों में भी जलभराव से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।स्थानीय यह भी पढ़ें- Chaibasa News: लगातार मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र अस्त-व्यस्त, गुवा सेल खदान में जलभराव से उत्पादन प...