Chaibasa News: सारंडा पीढ़ मानकी ने रांजाबुरु आंदोलन से दूरी बनाई, 11 गांवों के मुंडा-ग्रामीणों ने समर्थन से किया इनकार
चाईबासा, अगस्त 17 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा सेल के रांजाबुरु खदान में सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को लेकर सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया ने स्पष्ट किया है कि वे और 11 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल नहीं हैं और न ही इसका समर्थन करते हैं।
आंदोलन की स्थिति सोमवार को सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया ने 11 गांवों के मुंडा एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर आंदोलन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनका नाम लेकर आंदोलन के समर्थन की बात कही जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
राउंड टेबल बैठक उन्होंने कहा कि सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया के बैनर तले मानकी लागुड़ा देवगम, गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, झामुमो नेता बृंदावन गोप तथा विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.