चाईबासा, अगस्त 11 -- Chaibasa News: जिले में सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक शत्रुंजय कुमार ने पदभार संभाल लिया है। उन्हें धालभूम के डीसीएलआर सह प्रभारी पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने प्रभार सौंपा। कुमार राज्य मुख्यालय स्थित निदेशालय में पदस्थापित थे। हाल में उनकी पोस्टिंग पूर्वी सिंहभूम के सहायक निदेशक पद पर हुई थी। यह पद करीब दो माह से प्रभार में चल रहा था। पहले जिला खेल पदाधिकारी और फिर डीसीएलआर सहायक निदेशक के प्रभार में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...