Chaibasa News: साईं अमन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
चाईबासा, सितम्बर 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर बाजार के माहुरी भवन में स्थित साईं अमन प्ले स्कूल में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान कई बच्चे राधा तो कई बच्चे कान्हा के रूप में सजे हुए थे। नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं और आकर्षक वेशभूषा ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।इस यह भी पढ़ें- Kodarma News: बाल लीलाओं और प्रस्तुतियों से जीवंत किया श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.