Chaibasa News: साइकिल रैली : कृष्णा महतो और शीला बानरा बने विजेता
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला समाहरणालय परिसर से शुरू हुई। रैली को सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सदर चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती प्रखंडों से आए युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद पुरुष वर्ग में मनोहरपुर प्रखंड के कृष्णा महतो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सोनुवा प्रखंड के उदय सुण्डी ने द्वितीय और सोनुवा के ही सरजोम सुण्डी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वस्थ व सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.