चाईबासा, जुलाई 17 -- Chaibasa News: चाईबासा। सांप डसने से गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कोनेना गांव निवासी 10 वर्षीय विक्रम अंगरिया की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिजनों के साथ बुधवार की रात घर में जमीन पर सो रहा था। आधी रात को एक सांप उसके घर में घुस गया और विक्रम के दायां हाथ में डस लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसे गोईलकेरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे को सदर अस्पताल में सुबह लगभग 9 बजे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 9.45 बजे मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जहरीला सांप के डंसने से बच्चे की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने बताया कि मृतक गांव के विद्यालय में वर्ग 6 में पढ़ता था। यह भी पढ़ें- Dumka News: 11वीं की छात्रा को डंसा सांप यह भी पढ़े...