Chaibasa News: सांप के डसने से बच्ची की मौत
चाईबासा, जुलाई 4 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जहरीला सांप डसने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ा जयपुर निवासी विक्रम देवगन की 7 वर्षीय पुत्री सुष्मिता देवगम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात में मृतका अपनी बड़ी बहन के साथ घर में जमीन पर सो रही थी। रात के लगभग 2 बजे एक जहरीला सांप उसके घर में घुस गया और जमीन पर सो रही सुष्मिता के पैर में डस लिया, जिससे वह चिल्ला उठी। उसके साथ सो रही बहन भी जाग गई। उसने एक सांप को घर से निकलते देखा। इस दौरान सुष्मिता की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: ज़हरीला सांप के डंसने से बच्ची की मौत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल लाई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.