Chaibasa News: सरना स्थल में पौधों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग की बैठक
चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: गुवा। नदी तट पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गुवासाई सरना स्थल एवं देशाउली में वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग की बैठक हुई। बैठक में सरना स्थल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ पौधों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा पर चर्चा की गई। दिउरी सुशील पुरती ने कहा कि सरना स्थल ग्रामीणों की आस्था, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। ग्रामीणों ने पौधरोपण क्षेत्र की सामूहिक निगरानी करने तथा पालतू पशुओं को क्षेत्र में प्रवेश से रोकने पर सहमति जताई। घेरान क्षतिग्रस्त होने पर सामूहिक रूप से मरम्मत करने का निर्णय लिया गया। वन विभाग के प्रधान वनरक्षी छोटेलाल मिश्रा ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.