चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में परिवर्तन किया गया है । इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद जिले के सरकारी सेवकों में हर्ष और उत्साह है। राज्य सरकार के इस निर्णय का जिले के समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा स्वागत किया गया है। नई अधिसूचना के अंतर्गत अब इन पदों को अधिक गरिमापूर्ण, उत्तरदायी और आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे समस्त लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के आत्मसम्मान और कार्यक्षमता में व्यापक वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में हुआ बदलाव, कर्मचारियों में खुशी की लहरपदों का नया नामकरण इस प्रशासनिक सुधार के तहत पूर्व से चले आ रहे निम्नवर्गीय लिपिक के पदनाम को बदलते हुए अब सहायक कर दिया गया है...