चाईबासा, जुलाई 31 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता।  खदान प्रभावित क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं स्थानीय युवाओं, मजदूरों तथा विद्यार्थियों के हितों को लेकर किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, छात्रावास एवं अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया में स्थानीयता को आधार बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। इसके बाद किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू के पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बहादा मुंडा रोया सिद्धू, बालिबा मुंडा, विनोद होनहागा, किरीबुरू पश्चिम की मुखिया पार्वती किड़ो, मेघाहातुबुरु उत्तरी की मुखिया लिपि मुंडा, उपमुखिया सुमन मुंडु,...