Chaibasa News: समयानुसार बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने रक्षा का लिया संकल्प
चाईबासा, अगस्त 29 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा और आसपास के क्षेत्र में भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्योहर रक्षाबंधन समयानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय को शुभ मानते हुए सभी बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। हालांकि, कुछ बहनों ने दोपहर में भी निर्धारित समय के भीतर ही अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। वहीं, भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट-174 बटालियन दिशा-निर्देशन में जितेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति में रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों की बहनों ने 174 बटालियन केरिपुबल मुख्यालय, जिला पुलिस लाइन में आकर सभी अधिकारीगण एवं जवानों को राखी बांधी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सीआरपीएफ 197 बटालियन के साथ श्याम सुंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.