Chaibasa News: सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया दिवस मनाया गया
चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा में बुधवार को सहिया दिवस मनाया गया। जिसमें सरकार द्वारा समय समय में चलाए जाने वाले सभी कार्यक्रम जैसे मलेरिया, टी.बी, कुष्ट, जटिल गर्भवती की पहचान, कुपोषित बच्चों की पहचान और परिवार नियोजन विधि के बारे में जानकारी दी गई। परिवार नियोजन की नई आस्थाई विधि इम्प्लांट के बारे जानकारी दी गई । परिवार नियोजन इंप्लांट त्वचा के नीचे बांह में लगाया जाने वाला एक छोटा, लचीला रॉड जैसा गर्भनिरोधक साधन है। यह धीरे-धीरे हार्मोन छोड़ता है जो प्रेगनेंसी को रोकता है। यह 3 से 5 साल तक असरदार रहता है और इसे कभी भी डॉक्टर द्वारा निकाला जा सकता है। एक बार लगा कर निकलवाने के बाद महिला फिर से माँ बन सकती है।सुरक्षित स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इसका उपयोग कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.