चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर अस्पताल चाईबासा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बुधवार को तीन जटिल शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाओं एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

शल्य चिकित्सा विवरण शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा एक अम्बिलिकल हर्निया, एक इंग्वाइनल हर्निया तथा एक पायोसील से पीड़ित कुल तीन मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। इन शल्य क्रियाओं का सफल संचालन शल्य चिकित्सक डॉ. पी. पिंगुआ, डॉ. पी. के. माझी एवं डॉ. ए. लागुरी ने अपनी टीम के साथ किया। वहीं एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. अमित द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गई। ऑपरेशन के दौरान एमओडी, ऑपरेशन थिएटर की नर्सिंग टीम एवं तकनीकी कर्मियों ने भी सम...