चाईबासा, अगस्त 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 'प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम' के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में आयोजित शिविर का उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने और रक्तदान के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जरूरतमंदों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता और गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने पात्र...