चाईबासा, सितम्बर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से इनसे बचने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के माध्यम से अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम जिले के अन्य गांवों और पंचायतों में भी...