Chaibasa News: सड़क दुघर्टना में मां की मौत,बेटी जख्मी
चाईबासा, अक्टूबर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। टेंपो के चपेट में आने से मंझारी थाना अंतर्गत हिंदूडीह गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीमती देवी की मौत हो गई। जब की उसकी बेटी दीपा कुमारी गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम में श्रीमती देवी अपनी बेटी दीपा के साथ साइकिल पर सवार होकर कटभारी से अपना गांव लौट रहे थे ।रास्ते में पीछे से टेंपो वाला धक्का मार दिया। जिससे दोनों साइकिल समेत गिर पड़े। गिरने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटना स्थल से उठाकर अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्साको ने श्रीमती देवी को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। जख्मी दीपा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि मां बेटी दोनों साइकिल पर सवार होकर कटभारी से घर लौट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.