चाईबासा, जुलाई 21 -- Chaibasa News: चाइबासा। सड़क दुर्घटना में तांतनगर ओपी के कोकचो निवासी 39 वर्षीय सचिन कुमार निषाद की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार को रात में झींकपानी से कोकचो बाइक से जा रहा था। रास्ते में शरणा मैदान के पास विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन के लाइट से आंख चकमका जाने से बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुछ देर बाद घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को घटना स्थल से उठाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक बाइक से झींकपानी से कोकचो सोमवार को रात में आ रहा था। बाइक समेत गिर जाने से मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...