Chaibasa News: सचिन दुबे के तूफानी 97 रन से सीसीए चक्रधरपुर सेमीफाइनल में
चाईबासा, नवम्बर 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। 33वीं एसआर रूंगटा बी-डिविजन क्रिकेट लीग 2026-27 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीसीए चक्रधरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमसीसी मेघाहातुबुरु को आठ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीसीए की जीत के दो प्रमुख सितारे अजय महतो और सचिन दुबे रहे। अजय ने गेंद से पांच विकेट चटकाए, जबकि सचिन ने बल्ले से नाबाद जीत की नींव रखते हुए 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुकाबले में टॉस जीतकर सीसीए चक्रधरपुर ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमसीसी मेघाहातुबुरु की टीम निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.