Chaibasa News: सखियों के तैयार उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराएगा प्रशासन : डीसी
चाईबासा, अगस्त 27 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी बाजार में झारखंड लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी के पलाश योजना अंतर्गत राखी स्टॉल एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सखी संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन सखियों के तैयार उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराएगा। महिला सशक्तीकरण तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए पर्याप्त अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि जिले में महिला सशक्तीकरण, पंचायत भवनों के जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास,रक्तदान और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.