Chaibasa News: संयुक्त यूनियनों की 15 मांगों पर सेल प्रबंधन की सहमति
चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा सेल प्रबंधन और संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को कर्मचारियों और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में 15 मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताते हुए जल्द लागू करने का आश्वासन दिया।सहमति के अनुसार जरूरत पड़ने पर मरीजों को नोवामुंडी सहित उपयुक्त अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। गुवा मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए एडॉप्ट टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। सफाई व्यवस्था के लिए नए कर्मचारियों की बहाली और स्थानीय डिप्लोमा धारक युवाओं को रोजगार देने पर भी सहमति बनी।कर्मचारियों की सुविधा के लिए तीन नई बसें बढ़ाने, क्वार्टरों की चरणबद्ध मरम्मत, पुरानी बिजली वायरिंग बदलने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भत्तों का भुगतान करने का निर्णय लिया गया। गुवा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.