Chaibasa News: संग्रामसाई में टाटा स्टील के सिविल, इलेक्ट्रिकल व सिक्योरिटी कार्यालय का जीएम ने किया उद्घाटन
चाईबासा, सितम्बर 19 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। टाटा स्टील नोवामुंडी के संग्रामसाई में गुरुवार को सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं सिक्योरिटी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। टाटा स्टील नोवामुंडी के जीएम देवाशीष जेना ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।इस दौरान जीएम ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जीएम देवाशीष जेना ने कहा कि बेहतर कार्यप्रणाली के लिए कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाओं से युक्त कार्यस्थल उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली के संबंध में चर्चा की।अधिकारियों ने बताया कि कार्यालयों को कर्मचारियों की कार्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित किया गया है। उद्घाटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.