Chaibasa News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें : बड़कुंवर
चाईबासा, अगस्त 13 -- Chaibasa News: मझगांव, संवाददाता। मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडुंगी पश्चिमी मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों का अभिनंदन सह स्वागत समारोह बुधवार को दिकूबालकांड कौशल विकास केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत लागुरी सहित मंडल पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jamtara N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.