चाईबासा, अगस्त 13 -- Chaibasa News: चाईबासा। श्री श्री प्राचीन शनि मंदिर, छोटा नीमडीह, चाईबासा में बुधवार भगवान शनिदेव के प्रति श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव से शनि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह प्राचीन मंदिर 23 जनवरी 1961 से श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शनि महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Bokaro News: श्री शनि मंदिर में भव्य जागरण, शनिदेव के भजनों से गूंजा परिसरआयोजन का विवरण महोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुँचकर भगवान शनिदेव के दर्शन किए तथा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर अपने...