Chaibasa News: श्री राणी सती मंदिर की दानपेटी ले भागे चोर
चाईबासा, अगस्त 15 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। आमला टोला स्थित श्री राणी सती जी मंदिर में बीती रात चोरों ने शटर और गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दानपेटी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह मंदिर के पुजारी ने शटर और गेट का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। रिहायशी इलाके में स्थित मंदिर में ताला और शटर तोड़कर चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। घटना को लेकर अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने चाईबासा शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: चाईबासा के श्री राणी सती जी मंदिर की दान पेटी चोरी, सीसीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.