Chaibasa News: श्रद्धानंद विद्यालय में 162 बच्चों की हुई जांच
चाईबासा, अक्टूबर 1 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर प्रखंड चाईबासा के शिक्षकों द्वारा चिह्नित किए गए 162 बच्चों की नेत्र जांच की गई। इसमें 105 बच्चों को चश्मा लगने का परामर्श दिया गया। सभी को जिला स्वास्थ्य समिति अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से नि:शुल्क चश्मा प्रदान की जाएगी। नेत्र व चश्मा जांच सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ, मनोज सिंह मुंडा एवं साइट सेवर्स के जिला कार्यक्रम समन्वयक बासुदेव नायक द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.