Chaibasa News: शिविर में 377 की हुई निःशुल्क जांच
चाईबासा, अक्टूबर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न प्रखंडों में मेगा ऑस्टियोआर्थराइटिस स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 377 लाभार्थियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। शिविरों में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. कविता मैती, डॉ. प्रदीप गुड़िया, डॉ. यशवंती कुमारी, डॉ. आशिक अंसारी, डॉ. मैनुद्दीन अंसारी, डॉ. सुष्मिता हेम्ब्रम, डॉ. सूर्य भूषण देवगम, डॉ. निशा सुम्ब्रुई एवं डॉ. श्रवण कुमार यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविरों के दौरान लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: ऑस्टियोआर्थराइटिस स्वास्थ्य शिविरों 377की हुई निःशुल्क जांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.