Chaibasa News: शिविरों में 1,100 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों ने लिया भाग
चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिले के आकांक्षी प्रखंड गुदड़ी व टोंटो में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकलन शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें सहयोग भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमसीओ) ने किया। गुदड़ी में 05 व 06 अक्तूबर को आयोजित शिविर में लगभग 600 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। वहीं, टोंटो में 07 एवं आठ अक्तूबर को 500 लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई। आकलन के बाद पात्र लाभुकों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती की उपस्थिति में टोंटो प्रखंड में संचालित आकलन शिविर का निरीक्षण कर शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.