Chaibasa News: शहादत दिवस पर याद किए गए सोमाय गागराई
चाईबासा, जुलाई 13 -- Chaibasa News: चाईबासा। प. सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई का शहादत दिवस रविवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कांग्रेसियों ने सोमाय गागराई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि स्वर्गीय सोमाय गागराई ने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणास्रोत है। सोमाय गागराई का जीवन हमें संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के सुभाष नाग , त्रिशानु राय , बुल्लू दास , बिक्रम बिरुली , विनोद खंडाईत, मो.अफरीदी , सुशील दास आदि मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.