चाईबासा, जुलाई 16 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद की ओर से शहर में चलने वाले ई रिक्शा (टोटो) का निबंधन किया जाएगा, वहीं शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे व कचहरी तालाब की साफ-सफाई होगी। इसका निर्णय बुधवार को हुई नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही मंगलाहाट, कचहरी तालाब एवं सिंघाड़ा गली के सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता नप के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की। बरसात के मौसम को देखते हुए सफाई के काम मे तेजी लाने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। अपने-अपने लिखित प्रस्ताव समर्पित दिए। पूर्व की समर्पित प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई पर चर्चा हुई。

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंध...