Chaibasa News: वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
चाईबासा, सितम्बर 3 -- Chaibasa News: गुवा। बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए राधा-कृष्ण वेशभूषा एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।बच्चों ने झांकी सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा नाटक, दही-हांडी और मटकी डेकोरेशन में प्रतिभा दिखाई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का आनंदमयी पर्व है। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और संदेश से जोड़ने का प्रयास किया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.